छतरपुर। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में छतरपुर के थाना कोतवाली पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कियोस्क संचालक समेत तीन अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 बैंक पासबुक, 23 ATM कार्ड और 104 सिम कार्ड बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में आरोपियों द्वारा संचालित बैंक अकाउंट विभिन्न राज्यों में दर्ज करीब 35 करोड़ रुपये की साइबर ठगी से जुड़े पाए गए हैं।
जांच के दौरान एक बैंक अकाउंट का लिंक तमिलनाडु में हुई 37.80 लाख रुपये की साइबर ठगी से भी सामने आया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और साइबर अपराधों की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सलमान राइन के खिलाफ पहले से 8 अपराध दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के पूरे नेटवर्क, बैंक खातों के इस्तेमाल और अन्य राज्यों में इसके कनेक्शन की जांच कर रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल बैंक अकाउंट के नेटवर्क पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

0 Comments