सागर/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी प्रतिभा पाल ने सागर जिले के समस्त नागरिकों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आजादी के इस पावन पर्व पर हम सभी मिलकर राष्ट्र के प्रति अटूट देशभक्ति, सुदृढ़ सामाजिक एकता और अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा का संकल्प लें। उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि सामूहिक प्रयासों और सकारात्मक सहभागिता के साथ सागर जिले को प्रगति के नए शिखरों पर ले जाने में अपना योगदान दें।
#sagar

0 Comments