सागर/ पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा अमानक शराब के विरुद्ध 66 अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई की गई।
इन प्रकरणों में पुलिस द्वारा कुल—
- देशी शराब — 159.497 लीटर
- विदेशी शराब — 17.73 लीटर
- कच्ची हाथ भट्ठी की शराब — 73.6 लीटर
इस प्रकार कुल 250.827 लीटर अमानक शराब जप्त की गई, जिसकी कुल अनुमानित कीमत ₹1,02,500 (एक लाख दो हजार पांच सौ रुपये) है।
इसके अतिरिक्त अमानक शराब निर्माण में उपयोग किए जाने वाले 1965 लीटर कच्चे लहान को भी पुलिस द्वारा नष्ट किया गया।
अमानक शराब के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी
सागर पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की निगरानी करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

0 Comments