सागर। बुलेट गाड़ियों में लगे तेज़ आवाज़ सायलेंसर लगाना अब राइडरों के लिए भारी पड़ रहा है। मप्र के मुरैना जिले में यातायात पुलिस ने चलानी कार्रवाई करते हुए करीब आधा दर्जन से ज़्यादा बुलेट बाइक्स का चालान किया और सायलेंसर जब्ती की कार्रवाई की है। वहीं ट्रैक्टरों में साउंड सिस्टम लगाकर तेज आवाज में सड़कों पर बजाते घूमते चालकों केऊपर भी चालानी कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार पूर्व में कुछ चालक अश्लील गाने बजाते हुए ट्रैक्टर दौड़ाते थे। इसे लेकर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए इन पर बड़ी कार्रवाई की है। मुरैना जिले में चल रही कार्रवाई के तहत जिन ट्रैक्टरों में लाउडस्पीकर लगे हैं। उनका साउंड सिस्टम निकालकर चलानी कार्रवाई की गयी। तो ट्रैक्टरों पर नंबर प्लेट नहीं है उनका भी चालान बनाया जा रहा है। मुरैना एसपी आशुतोष बागरी के निर्देशन में हो रही इस कार्रवाई में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें लगातार हो रही दुर्घटनाओं के चलते उठाया यह कदम लोगों की ही शिकायत के बाद उठाया गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टरों पर लगे लाउडस्पीकर की वजह से ट्रैक्टर चालक को पीछे वाले वाहनों का हॉर्न नहीं सुनाई देता था। ना ही वे किसी प्रकार से साइड देते थे। जिसके कारण यह निर्णय लिया गया कि इनके लाउडस्पीकर को निकाला जाए और चलानी कार्रवाई की जाए।
पुलिस के मुताबिक जिले भर में करीब 600 चालान काटे गए हैं। जिसमें डेढ़ लाख से अधिक की वसूली की गई। इनमें 50 ट्रैक्टरों पर चालान किए गए हैं।
जिसमें स्पीकर और साउंड सिस्टम को उतरवाकर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई। वही मॉडिफाई तेज आवाज करने वाली बुलेट बाइकों के साइलेंसर खुलवाए गए और उन पर जुर्माना भी किया गया एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक अपने साउंड सिस्टम पर कभी कभी अश्लील गाने भी चलाते थे।

0 Comments