सागर/ बहेरिया थाना पुलिस ने रविवार रात मुखबिर की सूचन पर अवैध शराब पकड़ी। जिसमें में देशी और विदेशी शराब के अलावा बीयर भी शामिल है । पुलिस देर रात तक शराब की पेटियों की गिनती करती रही। हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने से भी बचती रही । देर रात तक 200 पेटी की ही जानकारी मिल पाई है, जबकि 400 पेटी की चर्चा आम रही ।
सागर से लगे बहेरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल ढाबों पर शराब मिलना आम बात है । जानकारी के अनुसार, बहेरिया थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर यह कार्यवाही की गई । जिसमें ट्रक के माध्यम से बड़ी मात्रा में शराब का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ओवरब्रिज के पास बंडा रोड पर ट्रक को पकड़ा । ट्रक की तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में शराब की पेटियां भरी पाई गई । ट्रक में अंग्रेजी और देशी शराब के अलावा बीयर की पेटियां भी थीं । जिसे पुलिस जब्त कर थाने ले गई,जहां पर शराब की जांच की जारही है । शराब किसकी है और सागर में कहां खपाने के लिए लाई जा रही थी, इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है। शराब के दस्तावेज संबंधी भी पड़ताल की जा रही है। हालांकि रविवार देर रात तक पुलिस इस मामले की जांच में जुटी रही और कुछ भी बताने से बचती रही । अब देखते हैं यह जांच कहां तक पहुंचती क्यों कि यहां पर पहले भी इस तरीके से शराब पकड़ी जांचुकी है ।

0 Comments