विधायक शैलेंद्र जैन ने मंगलगिरी धर्मशाला में 7अतिरिक्त कक्षों का किया लोकार्पण


सागर। सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने अतिशय क्षेत्र मंगलगिरी स्थित धर्मशाला में धर्मशाला के साथ निर्मित अतिरिक्त कक्षों का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक जैन ने कहा कि मंगलगिरी क्षेत्र सागर शहर का एक अति प्राचीन और पवित्र धार्मिक स्थल है, जहाँ पर रोजाना बड़ी संख्या में न केवल स्थानीय श्रद्धालु बल्कि बाहरी शहरों से भी आने वाले भक्तजन दर्शन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में यहाँ धर्मशाला के साथ अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक गतिविधियों को और सशक्त करेगा।

उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र जैन समाज का गौरव है और समाज के लोगों के सहयोग से यहाँ निरंतर विकास कार्य होते रहते हैं।
लोकार्पण अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक सुनील कुमार जैन,जयराम कुमार जैन (अध्यक्ष),नरेंद्र कुमार सूतवाले (कोषाध्यक्ष),हर्ष सराफ (महामंत्री),एड अरविंद जैन,सुरेश राँधेलिया ,श्रेयांश जैन,पराग जैन,सुनील जैन,जिनेंद्र जैन,मनोज बांगेला,अनुराग जैन सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।
मंगालगिरि ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments