सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की बैठक में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान, भाजपा सरकारों के काम को सोशल मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचाएं

सागर। सोशल मीडिया अपनी बात जनता तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। यह एक ऐसा माध्यम है, जिसमें आम आदमी अपनी बात ठोंककर कहता है। इसी सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार के किये जा रहे कामों की जानकारी नीचे तक पहुंचे यह सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं की जवाबदारी है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक को सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक अंशुल परिहार एवं आईटी विभाग के संयोजक बाल किशन सोनी ने भी संबोधित किया। 
बैठक में जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन एवं सभी मंडलों के आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के संयोजक उपस्थित रहें। जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि कहा कि सोशल मीडिया और आईटी विभाग में युवाओं की संख्या अधिक होना चाहिए उन्होंने कहा कि आप सभी समर्पण के साथ संगठन के लिए कार्य करें संगठन आपकी चिंता करेगा।आवश्यकता पड़ने पर किसी भी समय आप मुझसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर हमें अपनी बढ़त बनाए रखना है आवश्यकता अनुसारवाटसएप,फेसबुक,इनंस्टाग्राम,
एक्स आदि प्लेट फॉर्म के लिए प्रभारी नियुक्त करें एवं सोशल मीडिया पर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जन-जन को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दें। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश के स्वाभिमान को बढ़ाया है और देश की पहचान तथा मान बढ़ाने का काम भाजपा ने किया है। गवर्नेंस के मामले में भाजपा से बेहतर कोई नहीं है, भविष्य के स्वर्णिम मध्यप्रदेश की संकल्पना हम सोशल मीडिया के माध्यम से करेंगे।
बैठक में सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक अंशुल परिहार एवं आईटी विभाग के संयोजक बाल किशन सोनी ने प्रजेंटेशन देकर सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के कार्यो को विस्तार से समझाया।


Post a Comment

0 Comments