सागर/ सुबह लगभग 9:30 बजे थाना प्रभारी गोपालगंज राजेंद्र सिंह कुशवाहा को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता प्रमेंद्र ठाकुर द्वारा सूचना दी गई कि बीएमसी हॉस्पिटल में भर्ती महिला के नवजात शिशु का अपहरण कर कोई महिला उठा ले गई है।सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए शहर के सभी थाना प्रभारियों, चीता मोबाइल और डायल-100 वाहनों को अलर्ट कर पूरे जिले में तत्काल नाकाबंदी एवं सघन चेकिंग के निर्देश दिए।
तत्काल बी एम सी अस्पताल में लगे कैमरो को चेक किया गया जहां से एक महिला बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दी इसको सभी पुलिस ग्रुप में शेयर किया गया साथ ही बस स्टैंड पर रेलवे स्टेशन शहर के सभी अन्य रास्तों पर चेकिंग लगाई गई बस स्टैंड से पहले सूचना मिली कि यह महिला बस में बैठकर गई है ।इसी प्रकार बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए संभावित रास्तों और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को एवं मेडिकल कालेज के गार्ड जो उसी रोड तरफ थे को सतर्क किया तथा बसों की जानकारी लेकर पकड़वाने का प्रयास किया।
लगातार प्रयासों के बीच उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान को सूचना मिली कि ॐ साईराम बस में दो महिलाएं नवजात शिशु के साथ कर्रापुर की ओर जा रही हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड में लगे आरक्षक अनंत दहिया से बस कंडक्टर से लोकेशन ली एवं कन्फर्म किया गया कि महिलाएं बच्चे को लेकर बस में ही बैठी है । सूचना कर्रापुर चौकी प्रभारी विद्यानंद यादव तथा थाना बंडा पुलिस बल को बस रोकने हेतु रवाना किया गया।
कर्रापुर में बस को रोका गया, जिसमें दोनों महिलाएं नवजात को गोद में लिए मिलीं। बच्चे की फोटो परिजनों को भेजकर तस्दीक के बाद तत्काल एम्बुलेंस से बच्चे को बीएमसी वापस बुलवाया। महिलाओं ने पहचान छुपाने के लिए कपड़े बदलने की कोशिश की, लेकिन सागर पुलिस की सतर्क निगाहों से नहीं बच पाईं ।
सागर पुलिस को इस सराहनीय कार्य में मात्र 1 घंटे में बच्चे को सुरक्षित बरामद कर परिवार को सुपुर्द किया। परिवारजन ने भावुक होकर सागर पुलिस, मीडिया और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

0 Comments