सागर/ मकरोनिया के प्रत्येक वार्डों में चलाए गए विशेष सफाई अभियान के दौरान अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के वेतन काटने की कार्रवाई की गई। एवं कार्य में लापरवाही बरतने पर वार्ड क्रमांक 18 के सफाई सुपरवाइजर सचिन करोसिया, वार्ड क्रमांक 13 के सफाई सुपरवाइजर दिनेश अहिरवार के 15 दिन के वेतन काटने की कार्रवाई की गई एवं कंपनी को निर्देशित किया गया जो भी आउट सोर्स कर्मचारी कार्य में लापरवाही एवं कार्य में सुस्ती करता पाया गया तो उसे तत्काल प्रभाव से हटाया जाएगा।
उक्त आदेश विधायक प्रदीप लारिया, नगर पालिका परिषद मकरोनिया मिहीलाल अहिरवार, स्वास्थ्य विभाग के सभापति विवेक सक्सेना के नेतृत्व में मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन शर्मा की उपस्थिति में लिया गया
0 Comments