सागर / विधायक शैलेंद्र कुमार जैन गुरुवार को सुबह-सुबह मंदिर दर्शन उपरांत मुख्य मार्गों पर भ्रमण पर निकले जंहा उन्होंने पथ विक्रेताओं व वाहन चालकों को सफेद लाइन के भीतर दुकान लगाने व वाहन खड़े करने हेतु अपील की।
बीच सड़क पर खड़ी स्कूल बस सवारी,ऑटो,माल वाहक को देखकर उन्होंने वाहन चालकों को जमकर फटकार लगाई। भ्रमण के दौरान विधायक जैन ने स्वयं बुजुर्ग फल व्यावसायी के साथ दुकान का सामान सफेद लाइन के भीतर कर व्यवस्था में सहयोग हेतु आग्रह किया और उनका सामान स्वयं उठाने में सहयोग करके गांधी गिरी का परिचय दिया । व्यावसायी ने द्रवित मन विधायक जैन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उपयुक्त स्थान पर ही दुकान लगाने हेतु आश्वासित किया।विधायक जैन ने स्थानीय जनों से भी व्यवस्था में सहयोग की अपील की व व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले पथ विक्रेताओं व वाहन चालकों की फोटो/वीडियो उपलब्ध कराने का आग्रह किया ताकि संबंधित पर सख्त कार्यवाही की जा सके।
विधायक जैन के भ्रमण की जानकारी लगते ही नगर निगम के अतिक्रमण दल ने भी मौके पर पहुंचकर कार्यवाही प्रारम्भ की।

0 Comments