सागर / तृतीय दिवस में भी सहकारिता कर्मचारियों का कलम बंद आंदोलन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सागर के परिसर में निरंतर जारी रहा । कर्मचारियों को मांग का निराकरण 12 सितंबर 2025 को किया जाना सुनिश्चित है । इसी इंतजार में सहकारिता समिति कर्मचारी अपनी मांगों के इंतजार में आज भी बैठे रहे ।
सहकारिता समिति कर्मचारियों का कहना है कि मध्य प्रदेश शासन या उच्च अधिकारियों द्वारा भोपाल स्तर पर जो आदेश निर्देश प्रसारित किए जाते हैं । उनका अमल जिला स्तर पर नहीं किया जाता है । जिला स्तर पर टाल मटोल कर दिया जाता है और निराकरण नहीं किया जाता । भोपाल मुख्यालय पर अवगत कराया गया है कि आपकी जो समस्याएं हैं जिला स्तर की हैं उनका निराकरण जिला स्तर पर ही संभव है । अतः आप लोग जिला स्तर पर अपनी समस्याओं के लिए उच्च अधिकारियों से संपर्क बनाएं और समस्याओं के बारे में अवगत काराये । सहकारिता समिति कर्मचारियों के
अनिश्चितकालीन कलम बंद आंदोलन में जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राजपूत जेरई, अरविंद तिवारी, उमाशंकर खरे कनेरा गौड़, निखिलेश गोस्वामी, रोहित राजपूत, रामाअवतार दुबे, कमलेश जैन सत्ताढाना, भूपेंद्र ठाकुर, अनुज मिश्रा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

0 Comments