सागर/ मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम अदिति यादव, तहसीलदार संदीप तिवारी तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति राय सहित अन्य अधिकारियों की टीम ने सिविल लाइन स्थित सागर गैरे रेस्टोरेंट पर छापामार कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में कई अनियमितताएं और गंदगी पाई गई । निरीक्षण कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसडीएम अदिति यादव ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश अनुसार मिलावट से मुक्ति अभियान एवं माफिया पर कार्रवाही करने के निर्देश दिए गए है। इसी परिप्रेक्ष्य में खाद्य पदार्थो की दुकानों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज सिविल लाइन क्षेत्र स्थित सागर गैरे रेस्टोरेंट पर कार्रवाही की गई। जिसमें रेस्टोरेंट में न तो वैध फूड लाइसेंस मौजूद था, न ही स्वच्छता के मानकों का पालन किया जा रहा था। किचन और परिसर में भारी गंदगी मिलने के साथ-साथ, वहां उपयोग किए जा रहे छह गैस सिलेंडरों के दस्तावेज भी अनुपलब्ध पाए गए।
एसडीएम अदिति यादव ने बताया कि इसी प्रकार सिविल लाईन की राजस्थान स्वीट्स, चाय सुट्टा बार, कृष्ण स्वीट्स सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया और सैंपल लिए गए। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar #सागर

0 Comments