कैट टीम एवं व्यापारिक संगठनों ने जताया आभार, विधायक के प्रयास से ट्रेड लाइसेंस स्थगित


सागर/ नगर के व्यापारियों की चिंता को समझते हुए विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन के प्रयासों से नगर निगम द्वारा प्रस्तावित ट्रेड लाइसेंस शुल्क को स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय संपूर्ण व्यापारी वर्ग के लिए बड़ी राहत साबित हुआ है।

गत सप्ताह व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने विधायक जैन से मुलाकात कर अपनी समस्याएँ रखी थीं। विधायक जैन ने आश्वासन दिया था कि जैसे अन्य नगर निगम क्षेत्रों में यह शुल्क स्थगित है, वैसे ही सागर में भी व्यापारियों पर इसका बोझ नहीं डाला जाएगा। विधायक के प्रयासों से नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री एवं अध्यक्ष नगर निगम वृंदावन अहिरवार ने इस कर को स्थगित करने का निर्णय लिया।

इस निर्णय का स्वागत करते हुए कैट टीम सागर तथा विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने विधायक शैलेन्द्र जैन से मुलाकात की और उनके व्यापारी हितैषी दृष्टिकोण के लिए आभार प्रकट किया । 

कैट जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन मालथौन, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, महामंत्री अनिमेष शाह, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सोनी सहित विभिन्न एसोसिएशनों के पदाधिकारी एवं व्यापारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि मंदी और ऑनलाइन ट्रेड की मार झेल रहे व्यापारियों के लिए यह बड़ा राहतकारी कदम है।

व्यापारियों ने इस अवसर पर कहा कि विधायक जैन सदैव उनके साथ खड़े रहते हैं और हर मुद्दे पर सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि आगे भी विधायक जैन की पहल से इस कर को स्थायी रूप से समाप्त कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
 इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेश होलानी,अजीत समैया, राकेश बजाज,पंकज तिवारी,संजीव दिवाकर,अशोक खूबचंदानी,राजेंद्र दुबे,दिलीप डब्बू मुखरिया,ऋषि ठाकुर,ऋतुराज जैन,सौरभ उपकार,आनंद विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments