भाजपा पार्षद दिन भर सड़क पर धरना दिए बैठी रही रास्ता रहा बंद, आरोप था निगम आयुक्त उनकी सुनते नहीं हैं, ना ही उनके वार्ड के काम हो रहे हैं

सागर/ हाल ही में चल रहे नगर निगम में महापौर -निगमाध्य्ष, निगमायुकत के मनमुटाव के बीच भाजपा की महिला पार्षद शुक्रवार को निगमायुवत के खिलाफ सड़क पर ही धरना देकर बैठ गईं । सूबेदार वार्डं, पार्षंद रूबी पटेल वार्डवासियों के साथ धरने पर'बैठी रहीं । उन्होंने आरोप लगाया कि उनके वार्ड में काम नहीं कराए जा रहें हैं। कामों को लेकर लगातार लिखित आवेदन दे चुके हैं। परंतु हर बार यही बहाना बना दिया जाता है कि राशि ही नहीं है। स्ट्रीट लाइट से लेकर सड़क तक के काम नहीं हो रहे हैं। स्थिति यह है कि वार्डवासी अब हमसे ही लड़ने लगे हैं। हमें उल्टा-सीधा सुनाया जाता है।

 भाजपा पार्षद पटेल ने रहवासियों के साथ गोलाकुआं पर चक्काजाम किया। शुक्रवार को वार्ड वासियों के साथ अपनी मांगों को लेकर सड़क पर ही बैठ गईं। नगर निगम आयुवत के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा' कि तीन साल हो गए लेकिन वार्ड में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं । लोग रोज घर आते हैं और सड़क बनवाने का बोलते हैं लेकिन नगर निगम में कार्य करने के लिए फाइल बनाकर देते हैं तो काम हो नहीं रहे हैं । सिर्फ हमारे वार्ड में ही विकास कार्य नहीं कराया जा रहा है जबकि अन्य वार्डों में सड़क और नालियों का कार्य हो रहा है । उन्होंने वार्ड में विकास कार्य करने की मांग की है । मामले की सूचना पर नगर निगम के उपयुक्त सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे पार्षद समेत रेवासियों से बात की और विकास कार्य करने का आश्वासन दिया । उन्होंने कहा की राशि की उपलब्धता के अनुसार कार्य कराए गए । गोला कुआं पर चक्का जाम होने से इस क्षेत्र के रास्तों पर आवागमन प्रभावित हुआ । लोग वैकल्पिक मार्गो से होते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचे करीबन 7 घंटे तक गोला कुआं मार्ग पर चक्का जाम से यातायात बाधित रहा । अंततः शाम को भाजपा के जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी द्वारा वार्ड पार्षद और निगम आयुक्त की फोन पर बात कराई गई और धरने को खत्म कराया गया ।


Post a Comment

0 Comments