सागर/ आज सुबह सागर रेलवे स्टेशन पर जब यात्री अपनी ट्रेन पकड़ने के लिए लिफ्ट में घुसे तो लिफ्ट बंद हो गई । लिफ्ट में सात यात्री लगभग 23 से 24 मिनट फंसे रहे । एक यात्री जिनका नाम अभिनय यादव है उनके द्वारा मोबाइल फोन से फोन करके बाहर रेलवे को सूचना पहुंचाई गई । इस सूचना के बाद तकनीकी कर्मचारियों द्वारा लिफ्ट के दरवाजे खोले गए और यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया । गनीमत रही के इस दुर्घटना के बाद किसी भी यात्री को कोई भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं हुई । हालांकि सागर रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट फंसने की पहले भी सूचनाएं आती रही हैं। इस घटना के बाद सभी यात्रियों की ट्रेन चूक गई और उन्हें दूसरे माध्यम से यात्रा करनी पड़ी । इस यात्रा के दौरान कुछ यात्रियों का ट्रेन रिजर्वेशन भी था और कुछ के साथ अन्य यात्री भी थे जो बिछड़ गए । यह घटना आज सुबह 6:30 बजे की बताई जा रही है ।
आपको विदित हो पूर्व में सागर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण यादव बीना रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट में फंसे रहे थे उन्हें भी बमुश्किल बाहर निकाला गया था । यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशन पर इस तरह की कई घटनाएं पूर्व में भी आती रही हैं । घटनाओं के बाद भी रेलवे विभाग इनमें सुधार कार्य क्यों नहीं कर पा रहा है यह तो समझ के बाहर है। लेकिन किसी भी दिन लिफ्ट के माध्यम से कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है ।
0 Comments