बिजली विभाग के JE को लोकायुक्त टीम ने एक लाख रूपए लेते रंगे हाथों पकड़ा, कंपनी के कुछ अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध

सागर / मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सागर नगर संभाग के एक जूनियर इंजीनियर को लोकायुक्त पुलिस सागर ने एक लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। प्लाट के ऊपर से 11 केवी की बिजली लाईन हटवाने के एस्टीमेट को एप्रूवड कराने एवज में रिश्वत मांगी थी । पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख द्वारा प्रदेश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। 

       बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर को एक लाख की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा । मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सागर नगर संभाग के जूनियर इंजीनियर और प्रभारी सहायक अभियंता मिलन परतेती को लोकायुक्त पुलिस की टीम ने एक लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा । प्लाट के ऊपर से 11 केवी की बिजली लाईन हटवाने के एस्टीमेट को एप्रूवड कराने मांगी रिश्वत लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक बिजली(पेटी ठेकेदार) रामकुमार पटेल पिता स्व रत्न कुमार पटेल ,निवासी नेहा नगर मकरोनिया सागर ने लोकायुक्त एसपी योगेश्वर शर्मा को एक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि एक उपभोक्ता के प्लाट के ऊपर से जा रही 11 kv की लाइन को हटवाने के लिए आवेदक राम कुमार पटेल (ठेकेदार) बनाये गए एस्टीमेट को DE से एप्रुव करवाने के एवज मे सहायक अभियंता मिलन परतेती द्वारा उससे डेढ़ लाख रु. की मांग करने की जा रही है। हाला की बिजली विभाग के कुछ और अधिकारियों की इस मामले में भूमिका संदिग्ध बताई जारही है । इस मामले शहर डिवीजन के कार्यपाल अधिकारी की भूमिका भी संदिग्ध  बताई जारही है। लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई के दौरान शिकायतकर्ता राजकुमार पटेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कार्यपालन अधिकारी चौहान पर भी आरोप लगाए हैं । राजकुमार का आरोप है कि चौहान ने जूनियर मिलन परतेती के माध्यम से रुपयों की मांग की थी। वह सबसे पहले चौहान से ही मिले थे लेकिन उन्होंने कहा कि मिलन से बात करो । बहरहाल कंपनी के कुछ और अधिकारि पहले ही जांच के घेरे में हैं। 

             लोकायुक्त पुलिस टीम में ट्रैपकर्ता निरीक्षक रोशनी जैन ट्रेप दल सदस्य निरीक्षक कमल सिंह उइके तथा लोकायुक्त सागर स्टाफ शामिल था।







 

Post a Comment

0 Comments