खुशियों की दास्तान, अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त शतरंज खिलाड़ी कार्तिक कुमार सिंह ने सागर संभाग का किया नाम रोशन, कलेक्टर की मिशन शतरंज योजना को लग रहे पंख

सागर/ मिशन शतरंज की अभिनव योजना छात्रों को लगातार पंख लग रही है । मिशन शतरंज योजना के अंतर्गत जिले की सभी शासकीय विद्यालय में शतरंज का प्रशिक्षण कलेक्टर संदीप जी आर के द्वारा प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर के द्वारा दिलाया जा रहा है। मिशन शतरंज के अंतर्गत हम बात कर रहे हैं अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त शतरंज खिलाड़ी कार्तिक कुमार सिंह की । जिन्होंने सागर संभाग का मध्य प्रदेश के सीहोर में हो रही स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित अंदर 14 वर्ष बालक वर्ग में शासकीय प्रतियोगिता में राष्ट्रस्तरीय शतरं प्रतियोगिता  के लिए चयन हुआ । 
 सीहोर में आयोजित प्रतियोगिता में सागर संभाग से कार्तिक इकलौते ऐसे खिलाड़ी बने जो आपराजित रहे । उन्होंने चार मैच जीते एवं तीन मैच ड्रॉ हुए । कार्तिक दिन में 6-7 घंटे शतरंज की प्रैक्टिस करते हैं, उनको भविष्य में ग्रैंड मास्टर की उपलब्धि प्राप्त करनी है । कार्तिक के माता-पिता हमेशा शतरंज में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं । वह पारस विद्या विहार स्कूल सागर के विद्यार्थी है । उनके कोच अभिजीत अवस्थी है वह स्वदेश चेस एकेडमी मैं भी के सीखाते हैं । वह इससे पहले मदुरई उदयपुर जैसे FIDE अंतरराष्ट्रीय रेटिंग टूर्नामेंट में भी भाग ले चुके हैं और जिसमें उन्होंने अंतरराष्ट्रीय रेटिंग खिलाड़ियों को भी हराया है । कार्तिक ने अभी तक के करियर में 10 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त खिलाड़ियों के साथ ड्रॉ एवं जीत दर्ज की है ।

कार्तिक का मानना है कि खेल को हमेशा अच्छी खेल भावना से खेलना चाहिए । हमें मेहनत करनी चाहिए नियमों का और अनुशासन का पालन करना चाहिए जिससे निरंतर सफलता मिलती है । कलेक्टर संदीप जी आर ने कार्तिक सिंह को सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। 

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar #सागर

Post a Comment

0 Comments