साल के युवक की पानी में ड्रूबने से मौत हो गई। दोनों आपस में रिश्तेदार थे और अपने-अपने परिवार में इकलौते लड़के थे । तीन बच्चे और युवक नरेन नदी के विसर्जन घाट पर नहाने गए थे। तभी 11 साल का
मयंक पिता अभषेक यादव निवासी सागर नाका नदी के पुल के पिलर के पास पहुच गया, वहां गहराई 20 से 22 फीट थी जिससे वह डूबने लगा। नदी के घाट के किनारे पर ही दो उसी के उम्र के साथी बच्चे भी नहा रहे थे। घाट पर हर्ष 18 पिता वीरेंद्र यादव भी था। उसने मयंक को डूबते देखा तो पानी में छलांग लगाकर तैरना शुरू
किया। करीब 15 फीट तैरनेके बाद वहंभी दूबने लगा, उसे डूबता देख अन्य दो बच्चे दौडकर घर पहंचो। उनके डूबने की सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहंचे,नगरपालिका, पुलिस को सूचना दी।
नगर पालिका की टीम तत्काल पुंच गई, पुलिस भी मौके पर पहुंची । नगर पालिका के गोताखोर पानी में उतारकर उन्हें ढूंढने लगे पिलर के पास मयंक का शाम मिल गया । घाट पर यादव समाज के जनप्रतिनिधियों सहित मोहल्ले के लोगों एवं शहर के लोगों की भीड़ जुट गई । सूचना मिलते ही एसडीएम मनोज कुमार चौरसिया भी मौके पर पहुंच गए । दूसरे शव को ढूंढने की तैयारी की जारही थी तभी सागर से एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई । टीम ने नव की सहायता से सबको ढूंढा दोपहर 3:30 बजे दूसरा सब भी घाट से 15 फीट दूरी पर मिलगया जहां युवक ने तैरना बंद किया था । दोनों शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजदिया गया ।इसके बाद देर शाम परिजन को सौंप दिया गया । पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है ।

0 Comments