देवास पुलिस ने छतरपुर के सराफा व्यापारी का, ₹1.25 करोड़ की चोरी का किया खुलासा

देवास पुलिस ने मात्र 24 घंटे में ₹1.25 करोड़ की सनसनीखेज चोरी का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार, छतरपुर निवासी सराफा कारोबारी के मुनीम के साथ अज्ञात बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 100 किलोमीटर दूर धर्मपुरी (जिला धार) से आरोपी को गिरफ्तार किया और चोरी गई ₹1.25 करोड़ की संपूर्ण धनराशि बरामद कर ली है। 

छतरपुर की सर्राफा व्यापारी के 1.25 करोड रुपए चोरी की घटना सोनकच्छ देवास के एक ढाबे से चोरी हुई थी । पुलिस ने मुख्य आरोपी को धार जिले के धर्मपुरी से गिरफ्तार किया है जबकि गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है । बरामद रकम में 500 - 500 के 250 बंडल शामिल हैं। राशि नौगांव छतरपुर निवासी सर्राफा व्यापारी आशीष गुप्ता की बताई जा रही है । व्यापारी ने अपने मुनीम नितेश सेन को 16 अगस्त की रात सोना चांदी की खरीद के लिए इंदौर भेजा था। 17 अक्टूबर की सुबह करीब 5:30 बजे बस सोनकच्छ बाईपास स्थित ढाबे पर रुकी नितेश बस से उतरा और जब वह बस में दुबारा अपनी सीट पर लौटा तब उसे बेग गायब मिला । जांच में सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध बैग ले जाते दिखे । देवास पुलिस ने साइबर टीम की मदद से फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान की । देवास धार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में धर्मपुरी से आरोपी नामदार पिता शहजाद खान 35 वर्ष निवासी खेरवा जागीर, थाना मनावर को पकड़ा गया है । उसके कब्जे से पूरी 1.25 करोड़ की नगदी बरामद हुई है । आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर चोरी करने की बात कबूल भी की है । 

Post a Comment

0 Comments