छतरपुर थाना सिविल लाइन पुलिस ने देरी रोड पर संचालित एक बड़े जुआ फड़ पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से 24 जुआरियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान ₹14,10,000 नगद, 3 कारें और 26 मोबाइल फोन बरामद किए गए। जब्त की गई संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹50 लाख बताई जा रही है।

0 Comments