दमोह जिले के ग्राम दोनी में स्थित कल्चुरी कालीन मंदिरों का संरक्षण कार्य के द्वारा बड़ी संख्या में प्रतिमाएं, मंदिर स्थापत्य खंडों की प्राप्ति

 

सागर / मध्य प्रदेश पुरातत्व विभाग के द्वारा एवं डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के प्रोफेसर की टीम द्वारा पुरास्थल (दोनी) में अवस्थित इन कल्चुरीकालीन मंदिरों के इस संरक्षण कार्य के‌ द्वारा बड़ी संख्या में प्रतिमाएं, मंदिर स्थापत्य खंडों की प्राप्ति हो रही है। इस ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थल का सर्वेक्षण के द्वारा इस अंचल का कल्चुरीकालीन इतिहास पर नवीन तथ्य सामने आयेंगे ।  जिसको लेकर इतिहास कारों की टीम द्वारा सर्वेक्षण किया जा रहा है ।
डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के प्राचीन भारतीय इतिहास कार नागेश दुबे, असिस्टेंट प्रोफेसर 
डॉ.सुरेंद्र कुमार यादव, विभाग के अतिथि शिक्षक डॉक्टर शिव कुमार पारोचे , डॉक्टर मशकूर अहमद कादरी एवं विभाग के शोध छात्र आनंद कुमार जायसवाल द्वारा किया गया। इस सर्वेक्षण कार्य में डॉक्टर पी.सी. महोबिया, अजय द्विवेदी एवं वन आरक्षक  अभिषेक जैन का सराहनीय सहयोग रहा। 

Post a Comment

0 Comments