इंदौर/आगामी 25 अक्टूबर को होने वाले ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका महिला टी-20 मुकाबले से पहले एक गंभीर सुरक्षा चूक सामने आई है। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ियों के साथ छेड़खानी की कोशिश की गई। यह घटना तब हुई जब खिलाड़ी इंदौर के होटल रैडिसन ब्लू से एक कैफे की ओर जा रही थीं।
बताया जरहा है कि रास्ते में एक बाइक सवार युवक ने दोनों खिलाड़ियों के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। खिलाड़ी इस अचानक हुई घटना से घबरा गईं और तुरंत टीम सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत SOS नोटिफिकेशन भेजा। सूचना मिलते ही सुरक्षा कर्मी और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। शिकायत दर्ज होते ही एक्शन में आई पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा अधिकारी ने इंदौर के MIG पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपी युवक अकील खान को गिरफ्तार कर लिया। बताया जरहा है कि आरोपी पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसने प्रारंभिक पूछताछ में घटना में शामिल होने की बात कबूल की है। घटना के तुरंत बाद दोनों खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपी की बाइक और मोबाइल जब्त कर आगे की जांच जारी है। विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर अब अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

0 Comments