सागर/ नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स खेलों इंडिया में डॉ हरीसिंह गौर वि वि सागर के प्रतिभाशाली रेसलिंग फ्रीस्टाइल के पहलवान अभिषेक यादव ने 57 किग्रा के फाइनल मुकाबले में खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर अपने दांव पेंच से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पहलवान से कड़े संघर्ष के बाद अभिषेक यादव 10 -6 अंक से पराजित हुए और कुरुक्षेत्र वि वि के पहलवान ने गोल्डमेडल अपने नाम किया, और अभिषेक को सिल्वर मेडल से संतुष्ट होना पड़ा । कोच धर्मवीर यादव की फाइनल तक पहुँचने में अहम भूमिका रही ।
अभिषेक यादव बी टी आई ई कालेज सागर के बी ए पांचवें सेमेस्टर के छात्र हैं उनकी इस उपलब्धि पर शारीरिक शिक्षा विभाग डॉ हरीसिंह विश्वविद्यालय एवं बीटीआईई कालेज में खुशी की लहर है। शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ विवेक बी साठे, बीटीआइई के डायरेक्टर संदीप जैन, प्रो सुबोध जैन, सहायक निदेशक डॉ सुमन पटेल, प्राचार्य डॉ राजू टंडन, महेंद्र कुमार, डॉ मनोज जैन, डॉ रंजन मोहंती,प्रभुकांत, कुमार, आकाश लिटोरिया एवं बीटीआईई के समस्त स्टाफ ने अभिषेक को फ़ोन बधाई दी ।

0 Comments