सागर/ नेशनल यूनिवर्सिटी गेम्स खेलों इंडिया में सागर विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अभिषेक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पूरे टूर्नामेंट में अभिषेक का खेल दमदार और प्रभावशाली रहा। पहला मुकाबला प्रतिद्वंद्वी: रेहान शेख के साथ हुआ जिसमें स्कोर: 10–0 विश्वविद्यालय: पहरू विश्विद्यालय उदयपुर (राजस्थान) से अभिषेक ने टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत करते हुए 10–0 की एकतरफा जीत दर्ज की।
दूसरे मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी: विष्णु नारायण को 10–0 कन्नूर यूनिवर्सिटी, केरल को लगातार दूसरी बार 10–0 की जीत से अभिषेक ने अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखा। क्वार्टर फ़ाइनल में प्रतिद्वंद्वी: शुभम स्कोर: 6–3 सी टी विश्वविद्यालय लुधियाना (पंजाब) को कड़े मुकाबले में अभिषेक ने बेहतरीन खेल कौशल दाव पेंच दिखाते हुए सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया। सेमी फ़ाइनल में प्रतिद्वंद्वी: शुभाम विश्वविद्यालय: चौधरी रणवीर सिंह यूनिवर्सिटी, जींद (हरियाणा) प्रतिद्वंद्वी के वॉकओवर देने से अभिषेक सीधे फाइनल में पहुँच गए। इनके साथ गए कोच धर्मवीर यादव की अहम भूमिका रही ।
अभिषेक के इस शानदार प्रदर्शन से शारीरिक शिक्षा विभाग डॉ हरीसिंह विश्वविद्यालय में खुशी की लहर है। शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ सुमन पटेल, महेंद्र कुमार बाथम, डॉ मनोज जैन, डॉ रंजन मोहंती,प्रभुकांत कुमार ने अभिषेक के फाइनल में पहुंचने पर बधाई दी एवं फाइनल मुकाबले में उनसे स्वर्ण पदक की पूरी उम्मीद जताई ।

0 Comments