सागर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के प्रथम नगर आगमन पर उनका जगह जगह गर्मजोशी से भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जम कर स्वागत किया । भाजपा कार्यालय में बैठक के बाद हेमंत खंडेलवाल जी ने सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की । नगर भ्रमण के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल नरयावली विधायक प्रदीप लहरिया के निज निवास पर पहुंचे। जहां उनका भाजपा के वरिष्ठ नेता,समाज सेवी श्यामसुंदर मिश्रा जी ने मुलाकात कर उनका स्वागत किया। साथ ही विधायक प्रदीप लारिया ने उनका स्वागत किया । इस मौके पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर, जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी एवं अन्य भाजपा की वरिष्ठ जन विधायक मौजूद रहे ।
प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर शहर में उत्साह का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उनका अभिनंदन किया। श्यामसुंदर मिश्रा जी ने कहा की प्रदेश अध्यक्ष का सागर आगमन संगठन के लिए एक नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है । उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक सशक्त होगी तथा जन सेवा के कार्यों को नई दिशा मिलेगी । इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता और समाजसेवियों ने प्रदेश अध्यक्ष का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया । पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प किया । अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी ने कहा भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर ऐतिहासिक विजय का लक्ष्य लेकर संगठन को मजबूत बनाने में जुटें हैं।

0 Comments