सागर/ शराब दुकानों पर ओवर रेटिंग को लेकर एवं मनमाने दामों पर शराब बेचे जाने का खेल लगभग 7 महीने से जारी है । जिले में दूरदराज के क्षेत्र मैं तो ठीक शहर में संचालक दुकानों पर ठेकेदार तय रेट से 20% ज्यादा दाम पर शराब बेच रहे हैं और आबकारी विभाग आंख बंद कर बैठा है । जिले में करीब 104 शासकीय कंपोजिट अंग्रेजी देसी शराब दुकानों का टेंडर एक सिंगल फर्म ने लगभग 525 करोड रुपए में लिए हैं । और यह ओवर रेटिंग का खेल खुलेआम चल रहा है।
कमिश्नर सागर संभाग अनिल सुचारी ने सागर संभाग में मदिरा का विक्रय निर्धारित दर पर उपभोक्ताओं को मुहैया कराने के निर्देश आबकारी विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। कमिश्नर ने आबकारी विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सागर संभाग की सभी मदिरा दुकानों में शासन द्वारा निर्धारित दरों पर ही मदिरा विक्रय सुनिश्चित किया जाए। कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि लाइसेंसधारी मदिरा विक्रेताओं से लाइसेंस फीस समय पर जमा कराई जाए तथा लाइसेंस फीस की बकाया राशि की वसूली के लिए सागर संभाग के सभी जिलों में विशेष प्रयास किए जाएं।
बैठक में उपायुक्त आबकारी सागर संभाग इंदर सिंह जामोद द्वारा सागर संभाग में आबकारी विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाहियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

0 Comments