सागर/ कलेक्टर संदीप जी.आर. ने शासकीय प्राथमिक शाला बाबूपुरा का औचक निरीक्षण किया और वहां पहुंचकर खुद शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया। कलेक्टर ने बच्चों की हाजिरी लगाई, क्लास में गणित, विज्ञान अंग्रेजी के सवाल पूछे और सही जवाब देने पर बच्चों को चॉकलेट देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
उल्लेखनीय है कि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए कलेक्टर संदीप जी.आर. लगातार स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं और शिक्षकों-बच्चों का मनोबल बढ़ा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शिक्षकों से विद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कक्षा में उपस्थिति रजिस्टर देखा और खुद बच्चों की हाजिरी लगाई और बच्चों से कहानी, कविता आदि सुनी। कक्षा में पहुंचकर उन्होंने बच्चों से गणित और विज्ञान विषय से जुड़े सवाल भी पूछे। बच्चों ने उत्साह के साथ सही-सही जवाब दिए, जिससे कलेक्टर बेहद प्रसन्न हुए, उन्होंने बच्चों की सराहना की और चॉकलेट बांटी।
कलेक्टर संदीप जी आर ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि सभी शिक्षक निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचें और स्कूल पूरे समय तक खुला रहे, विद्यालय परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों को आस पास उगने वाले जहरीले एवं हानिकारक पौधों के बारे में जागरूक किया जाए ताकि कोई दुर्घटना न हो।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विवेक के वी, स्कूल की शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

0 Comments