सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) लगाने की मांग को लेकर समस्त कुर्मी समाज एवं समस्त किसान समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


सागर/ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व अशोभनीय टिप्पणी कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले आरोपी के खिलाफ रासुका लगाने की मांग को लेकर कुर्मी समाज द्वारा कलेक्ट को ज्ञापन सोपा है । जिसमें आरोपी मुरारी पाण्डे द्वारा बीडियो के माध्यम से सोशल मीडिया' पर समस्त कुर्मी समाज पर अमानवीय भाषा शैली में गालियां दी गई जिस कारण से संपूर्ण कुर्मी एवं सम्पूर्ण किसान समाज की भावनाओं को गहरा दुख पहुंचा है। रहली थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर आरोपी पर सामान्य धाराओं में मामला पंजीवद्ध कर उसे जेल भेज दिया गया है। समस्त कुर्मी समाज एवं समस्त किसान समाज की यह मांग है। आरोपी मुरारी पाण्डे पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) की धाराओं के तहत तत्काल मामला दर्ज किये जाए। 
दिनांक 2.12 को थाना रहली में आवेदक बाबूलाल पिता छोटे लाल (उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम मड़िया बुजुर्ग) द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें बताया गया कि दिनांक 01.12. की रात्रि लगभग 08:00 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें आरोपित द्वारा गाली-गलौज सहित अत्यंत आपत्तिजनक एवं भड़काऊ टिप्पणी की गई, जिससे उसकी एवं कई लोगों की भावनाएँ आहत हुईं और सामाजिक वातावरण में तनाव उत्पन्न होने की स्थिति बनी।

आवेदक द्वारा प्रस्तुत स्क्रीनशॉट व पेन ड्राइव में संलग्न वीडियो की जांच उपनिरीक्षक याकूब किरकिट्टा द्वारा की गई, जिसमें आरोपित द्वारा आपत्तिजनक व अशोभनीय शब्दों का उपयोग करना प्रथम दृष्टया पाया गया। प्रकरण में अपराध धारा 196(1)(a), 296(a) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । 



Post a Comment

0 Comments