सागर / सागर में किन्नर मामला तूल पकड़ता जा रहा है आए दिन दोनों पक्ष के मामले में चर्चाएं सामने आ रही है। ताजा मामला किन्नर किरण बाई द्वारा मंगलवार की शाम 3:30 बजे निजी होटल में पत्रकारवार्ता के दौरान बताया गया है। किन्नर उस्ताद और स्व कमला बुआ की उत्तराधिकारी किन्नर किरण बाई ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि किन्नर रानी ठाकुर द्वारा लगातार झूठे मामलों में फंसाने, हिंसक हमला करने, जान से मारने की कोशिश और रुपए ऐंठने जैसे गंभीर आरोप लगाए जा रहे है जो कि सब निराधार है। उस्ताद किरण बाई ने बताया कि रानी ठाकुर को किन्नर समाज से बहिष्कृत कर दिया गया है जिसकी वजह से वह यहां वहां झूठी शिकायतें कर रही है और बदनाम करने की कोशिश कर रही है। जिसको लेकर किन्नर किरण बाई ने पत्रकारवार्ता कर आरोपों को निराधार बता अपनी बात रखी है।

0 Comments