सागर के दुर्गावती टाइगर रिजर्व (नौरादेही) में सामने आई दुनिया की सबसे छोटी बिल्ली 'रस्टी स्पॉटेड कैट' की तस्वीर, सर्वे के दौरान कैमरे में हुई ट्रैप, इसे बाघ की तरह ही संरक्षण प्राप्त है
सागर/ मध्य प्रदेश के सबसे बड़े टाइगर रिजर्व वीरांगना रानी दुर्गावती (नौरादेही) टाइगर रिजर्व से रोमांचित करने वाली तस्वीर सामने आई हैं। बाघ गणना के लगाए गए ट्रैप कमरे में इसकी तस्वीर हुई कैद । यह प्रजाति मुख्यतः शुष्क परणपति वन झाड़ियां घास के मैदाने और पथरीलेकत्र में पाई जाती है। यह वजन में 0.9 से 1.6 किलोग्राम, आकार हथेली पर समा जाए जितनी छोटी होती है। इसे रेड लिस्ट में विलुप्त होते जीवों की श्रेणी में रखा गया है ।
प्रबंधन ने ये तस्वीरें जारी करते हुए कहा है कि नौरादेही टाइगर रिजर्व में पहली बार दुनिया की सबसे छोटी जंगली बिल्ली की प्रजाति 'रस्टी स्पॉटेड कैट' कैमरे में कैद हुई है। यह जैव विविधता के मामले में नौरादेही टाइगर रिजर्व के लिए एक अहम उपलब्धि मानी जा रही है । साथ ही प्रबंधन ने दावा किया है कि चीतों के आने के बाद नौरादेही सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया का ऐसा वन क्षेत्र होगा, जहां सबसे बड़ी बिल्ली बाघ, सबसे तेज बिल्ली चीता और सबसे छोटी बिल्ली रस्टी स्पॉटेड कैट एक साथ देखी जा सकेगी।
दो हजार 339 वर्ग किलोमीटर में फैला वीरांगना दुर्गावती टाईगर रिजर्व सागर, दमोह और नरसिंहपुर जिले की सीमाओं के बीच स्थित है । जो कि अपनी समृद्ध विविधता के लिए जाना जाता है । यहां बाघ, तेंदुए, भालू, भेड़िए और दुर्लभ प्रजाति के गिद्ध रहते हैं। यहां पर चीतों को लाने की तैयारी भी चल रही है। दुर्लभ जंगली बिल्ली (रस्टी स्पॉटेड कैट) की मौजूदगी भी स्पष्ट संकेत देती है कि टाइगर रिजर्व का यह क्षेत्र छोटी जंगली बल्ली की प्रजाति के लिए उपयुक्त आवास प्रदान करता है ।
0 Comments