मक्के की बोरियों की आड़ में तस्करी कर ले जाए जा रहे 20 क्विंटल 30 किलोग्राम गांजा से भरा ट्रक जब्त, अनुमानित कीमत करीब ₹4.61 करोड़ बताई जा रही है "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान

 
भोपाल / प्रदेशभर में नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में रीवा के मनगवां थाना पुलिस ने मक्के की बोरियों की आड़ में तस्करी कर ले जाए जा रहे 20 क्विंटल 30 किलोग्राम गांजा से भरा ट्रक जब्त किया। 
कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जब्त गांजा, ट्रक एवं अन्य सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹4.61 करोड़ है।

 #NasheSeDooriHaiZaroori2_0 #MPPolice #RewaPolice #SayNoToDrugs #DrugFreeMP

Post a Comment

0 Comments