राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती पर निकली भव्य वाहन रैली, समाजबंधुओं ने दिखाया उत्साह

 
सागर। राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी की जयंती के अवसर पर 13 अगस्त को सागर में राठौर क्षत्रिय समाज द्वारा भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और महिलाओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
वाहन रैली की शुरुआत सदर क्षेत्र स्थित राठौर बंगले से हुई। पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल समाजबंधु राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर के जयकारों के साथ पूरे उत्साह और जोश के साथ आगे बढ़े।
रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मकरोनिया पहुंची। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर समाजबंधुओं और नागरिकों द्वारा वाहन रैली का स्वागत किया गया। रैली में समाज की एकजुटता और उत्साह देखते ही बन रहा था।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर समाज के अध्यक्ष इंदर सिंह राठौर का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों एवं अन्य प्रमुख अतिथियों का भी मंच से स्वागत किया गया। महिला शक्ति का भी विशेष रूप से स्वागत किया गया।  
समापन कार्यक्रम का मंच संचालन समाज के सचिव रामदास राठौर ने किया। कार्यक्रम में राठौर क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, समाजबंधु, युवा एवं महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments