सागर के बंडा में जहरीली शराब से 11 की मौत 25 बीमार लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में रेफर कराया गया, मौके पर पहुंचे कलेक्टर और एसपी ने स्थिति का लिया जायजा, क्षेत्र की 6 दुकानें सील, जांच जारी बीमारों के बेहतर इलाज के लिए प्रशासन जुटा, ग्रामीणों का आरोप क्षेत्र में बेखौफ से बिक रही अवैध शराब, सीएम मोहन बोले- सख्त कार्रवाई करेंगे; हाइवे पर चक्काजाम

सागर के बंडा ब्लॉक के ग्राम नौराज और गूगरा खुर्द में अवैध जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद सागर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी मौके पर मौजूद हैं।
अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज की व्यवस्था देखी।

अधिकारियों ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं तथा प्रथम दृष्टया एहतियातन तौर पर क्षेत्र की 6 दुकानों को सील किया गया है और तत्काल सैंपलिंग के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन की अपील
प्रशासन ने अपील की है कि जिन लोगों ने शराब का सेवन किया है और उन्हें उल्टी, सिरदर्द या बुखार के लक्षण महसूस हो रहे हैं, वे एहतियात के तौर पर तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपनी जांच कराएं।

जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सागर-छतरपुर मुख्य हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक लापरवाही और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
प्रदर्शन स्थल पर मौजूद कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का दावा है कि मौतों का आंकड़ा 14 से 15 तक पहुंच चुका है, लेकिन प्रशासन मामले को दबाने और असली आंकड़े छुपाने का प्रयास कर रहा है। नेताओं का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत के बिना इस तरह का अवैध शराब का कारोबार संभव नहीं है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि पीड़ितों को न्याय और उचित मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
 प्रशासनिक रुख और जांच के आदेश, कलेक्टर और एसपी ने स्थिति का लिया जायजा, जांच जारी बीमारों के बेहतर इलाज के लिए प्रशासन जुटा, ग्रामीणों का आरोप क्षेत्र में बेखौफ से बिक रही अवैध शराब। 
मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास शुरू किया। जिला प्रशासन के अनुसार, पूरे मामले की गहन जांच कराई जा रही है। मौतों की वास्तविक वजहों का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य और आबकारी विभाग की टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। अधिकारियों ने भरोसा दिया है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।   सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल और एसपी एसपी अनुराग सुजानिया समेत अधिकारी मौके पर।

Post a Comment

0 Comments