NH-44 पर हुई 1.08 करोड़ की डकैती का 24 घंटे में खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 100% मशरूका बरामद

 
सिवनी / राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) पर बंडोल थाना क्षेत्र में व्यापारी के साथ हुई करीब 1.08 करोड़ रुपये की सनसनीखेज डकैती का सिवनी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

1.11 करोड़ की शत-प्रतिशत बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया 100 प्रतिशत मशरूका (सामान) बरामद कर लिया है, जिसकी कुल वर्तमान कीमत लगभग 1.11 करोड़ रुपये आंकी गई है। 
 बरामद सामान में:
चांदी: 26 किलोग्राम
सोना: 320 ग्राम सोने के आभूषण
नकदी: वारदात के दौरान लूटी गई नकदी
अन्य जब्तियां: वारदात में इस्तेमाल की गई 2 मोटरसाइकिलें और 7 मोबाइल फोन

10 विशेष टीमें और 200 से अधिक CCTV फुटेज
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने 10 विशेष टीमों का गठन किया था। इन टीमों ने सिवनी से लेकर नागपुर, जबलपुर और आसपास के अन्य क्षेत्रों में लगातार दबिश दी। जांच के दौरान पुलिस ने 200 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपियों का सुराग लगाकर उन्हें दबोच लिया।

 
Madhya Pradesh Police #SeoniPolice

Post a Comment

0 Comments