तीन साल की मासूम गिरी कुएं में, बेटी को बचाने 8 माह की गर्भवती मां कुंदी, दोनों की मौत


सागर / देवरी कला नवरात्र के पहले दिन सोवार को हृदय विदारक घटना सामने आई है । जिसमें तीन वर्षीय मासूम नहाते वक्त पैर फिसलने से कुएं में गिर गई । जिसे बचाने के लिए उसकी मां ने कुएं ने छलांग लगा दी जिससे दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम नैगुवा रतन क्षेत्र की है । 

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे 8 माह की गर्भवती महिला विनीता आदिवासी अपनी 3 साल की बेटी दुर्गा के साथ नहाने गई थी। जब उसकी मां विनीत 28 साल नहा रही थी, इसी द्वारान उसकी 3 साल की बेटी दुर्गा फिसल कर कुएं में गिर गई। जिसे बचाने के लिए गर्भवती मां विनीता पति रूप सिंह आदिवासी ने कुएं में छलांग लगा दी। जिससे दोनों की 12 फीट गहरे कुएं में गिरकर पानी में डूबने से मौत होगई । ससुर जुगल आदिवासी ने बताया कि सुबह 8 बजे हसिया में धार करने के लिए गांव गया था, 8 वर्ष की बेटी रूबी स्कूल गई थी। मृतका की सास सूरज रानी मवेशी चराने गई थी। पति रूप सिंह गांव से 10 किलोमीटरे दूर डूंगरिया में मक्का की रखवाली करता था। करीब 12 बजे जब उसे सूचना मिली तब वह घटनास्थल पर पहुंचा।

पति रूप सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी 8 माह की गर्भवती थी। घर से करीब तीन-चार सौ मीटर दूर खेत में बने हुए में नवरात्रि की पूजन के तैयारी के सिलसिले में तीन वर्षीय बेटी को लेकर उनकी पत्नी विनीता कुए पर नहाने गई थी। घर पर कोई नहीं था जब घर पर उनकी मा सूरज रानी घर लौटी और देखा कि 10: बजे तक बहू घर पर नहीं है, तो उन्होंने कुएं में जाकर देखा तो मासूम बेटी पानी में अतरा रही थी । शाम करीब 4:00 बजे पुलिस थाने में सूचना मिलने पर एसडीओपी शशिकांत सरयाम एवं टी गजेंद्र सिंह बुंदेला मौके पर पहुंचे और कुएं से मां बेटी की लाश को बाहर निकलवाया । जहां शाम 5.30 बजे पीएम सेंटर देवरी लाया गया जहां
जहां पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम किया गया। टी आई गजेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि ग्राम नेगुवा में खेत में बने कुएं में मां बेटी नहाने गई थी और बेटी फिसल कर कुएं में चली गई । जिसे बचाने के लिए मां हुए में कूद गई, दोनों की कुए के पानी में डूबने से मौत हो गई है। हालांकि मामले को देखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments