निर्वाचन आयोग निष्पक्ष एवं ईमानदारी से काम नहीं क़र रहा है- भूपेंद्र मुहासा जिला ग्रामीण कांग्रेस का मकरोनिया में वोट को लेकर पदयात्रा ,नारेबाजी ,प्रदर्शन


सागर / जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण भूपेंद्र मुहासा के नेतृत्व मे "वोट चोर गद्दी छोड़" पदयात्रा एवं प्रदर्शन मकरोनिया में आयोजन किया गया। जिसमें सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लोकतंत्र को बचाने के लिए अपने अधिकारों का उपयोग करने का आह्वान किया।
        कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ,राहुल गांधी के निर्देशन में पूरे देश में प्रदर्शन किये जा रहे हैं। भूपेन्द्र सिंह मुहांसा के नेतृत्व मे जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद, यह प्रथम जन प्रदर्शन पदयात्रा नरयावली विधानसभा क्षेत्र के रजाखेड़ी बजरिया से सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आरम्भ की गई । जोकि मकरोनिया वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी चौराहे पर समाप्त हुई । जहाँ प्रदर्शन क़र केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा निर्वाचन आयोग के माध्यम से की जा रहीं वोट चोरी के विरुद्ध प्रदर्शन किया गया।
      इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह मुहासा नें कहा कि इस समय मध्यप्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार वोटर लिस्ट मे हेराफेरी कर बनाई सरकार है । निर्वाचन आयोग स्वतंत्र इकाई होने के बाद भी निष्पक्ष और ईमानदारी से काम नहीं क़र रहा है। इसी के विरोध मे पूरे देश मे कांग्रेस के द्वारा सड़को पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे है। मुहासा नें कहा कि देश को आजादी दिलाने और लोकतंत्र की स्थापना कांग्रेस नें ही की थी, भाजपा नें लोकतान्त्रिक मूल्यों की हत्या की है।
         विभिन्न ज्ञापनो का वाचन ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी, पार्षद सीमा चौधरी एवं शैलेन्द्र तोमर नें किया। पदयात्रा एवं प्रदर्शन का संचालन संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर नें तथा शामिल हुए लोगो के प्रति आभार जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी नें व्यक्त किया।

     प्रदर्शन मे मुख्य रूप से प्रभारी घनश्याम सिंह , जिला ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ,शहर अध्यक्ष महेश जाटव ,सह प्रभारी मनोज कपूर , अभिषेक यादव ,पूर्व सांसद डाँ आनंद अहिरवार,पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ठाकुर,हर्ष यादव,सुरेंद्र चौधरी ,पूर्व विधायक सुनील जैन,तरबर लोधी, नारायण प्रजापति , प्रदेश महामंत्री रेखा चौधरी,नीरज शर्मा ,ज्योति पटेल,कमलेश साहू, त्रिलोकीनाथ कटारे, नेता प्रतिपक्ष निगम बब्बू यादव, रणवीर सिँह डिलाखेड़ी,राजकुमार घनोरा, विजय लोधी,देव प्रशांत ठाकुर,पार्षद ऋचा सिँह ठाकुर,सुलेखा राकेश राय ताहिर खान, नीलोफर चमन अंसारी, रौशनी वसीम खान,संगीता अजय अहिरवार,जगदीश यादव,रमाकांत यादव,माधवी चौधरी,अवधेश तोमर, देवेंद्र तोमर, आनंद तोमर,जितेंद्र भावना रोहण,लक्ष्मी नारायण सोनकिया,प्रमिला सिंह राजपूत अंचल आठया,सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, जितेंद्र चौधरी,प्रदीप पाण्डेय, संजय मोंटी यादव,अशरफ खान,प्रशांत समेया, राजा सेन, विजय साहू,मीना पवन पटेल,खुरई से गिरीश आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए । 

Post a Comment

0 Comments