नवनियुक्त एल्डरमैनों ने विधायक शैलेंद्र जैन से मुलाकात कर जताया आभार, विधायक एवं जिला अध्यक्ष ने सभी को दी शुभकामनाएं


सागर /  मध्यप्रदेश शासन द्वारा सागर नगर निगम के लिए नवनियुक्त नाम-निर्दिष्ट पार्षद (एल्डरमैन) ने मंगलवार को विधायक शैलेंद्र जैन से मुलाकात कर नियुक्ति के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। इस दौरान विधायक ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही।

विधायक जैन ने कहा कि नगर के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने में नगर निगम की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी नवनियुक्त एल्डरमैन जनप्रतिनिधि के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए शहर के विकास और नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए सक्रियता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और शहर के विकास में अपना सकारात्मक योगदान देना है।

नवनियुक्त एल्डरमैनों ने विधायक जैन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे और सागर नगर के विकास एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर नवनियुक्त एल्डरमैन महेश जैन, सुबोध पाराशर, धर्मेंद्र रजक, जुगल प्रजापति, विवेक सोदिया,  आशालता सलाकारी एवं राजेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने भी धर्मेंद्र रजक  एवं सभी सागर नगर पालिका निगम के नवनियुक्त एल्डरमैन को उनके नवीन दायित्व हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा उनके सफल, जनहितैषी एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना की।  

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद धर्मेंद्र खटीक, विशाल खटीक, गोलू कोरी, भरत अहिरवार, विनय मिश्रा, जय सोनी, प्रदीप यादव, अमरदीप वाल्मीकि, बंटू खान, गौरव नामदेव, चंचल विश्वकर्मा, डॉ. दशरथ मालवीय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments